
govardhan
मथुरा। दीपावली का त्योहार भगवान राम से और गोवर्धन भगवान कृष्ण से जुड़ा है। दीपावली के ठीक एक दिन बाद पूरे देश में गोवर्धन पूजा की धूम रहती है। ऐसे में भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा और क्रीडा स्थली वृदांवन में नजारा ही अलग हो जाता है। सभी जगह एक त्योहार सा माहौल रहता है। शुक्रवार को गोवर्धन की पूजा के लिए वृदांवन में श्री कृष्ण बलराम मंदिर इस्कॉन पूरी तरह से तैयार है। वहां पर पूरी तैयारियां कर ली गई है। भक्तों की भारी भीड़ भी पहुंच चुकी है। विदेशी श्रद्धालुओं की संख्या खूब है। कई देशों से श्रद्धालु आए हुए हैं।
ऐसे बनाया गिरिराज
श्री कृष्ण बलराम मंदिर इस्कॉन में विदेशी श्रद्धालु दीनबंधन दास ने बताया कि कई क्विंटल खाद्य सामग्री से गिरिराज पर्वत बनाकर उसकी विधि विधान से पूजा अर्चना की। दस क्विंटल चावल और 5 क्विंटल हलवा लगाकर गिरिराज पर्वत बनाया गया है। इसमें पौधे भी लगाए गए है। पूरी तरह से पर्वत बनाकर उसी रुप में ले जाने की तैयारी है।
छप्पन प्रकार के व्यंजन के गोवर्धन महाराज
ब्रज मण्डल में गोवर्धन पूजा का दिन गिरिराज महाराज के नाम रहा। समूची ब्रजभूमि मे अलग अलग ढंग से भक्तों ने अपने आराध्य की पूजा अर्चना की। वृन्दावन में भी इस महोत्सव का विचित्र रूप देखने को मिल। श्री कृष्ण बलराम मंदिर इस्कॉन के प्रांगण में गिरिराज महाराज की विशाल झाँकी बनाई गई। ये झांकी किसी अन्य सामान से नहीं बल्कि छप्पन प्रकार के व्यंजनों और पकवानों से बनायी थी।
विभिन्न प्रकार के फल फूलों द्वारा इसे बेहद आकर्षक तरीके से सजाया गया था। इस्कॉन मंदिर के भक्त दीन बन्धनदास ने बताया कि विभिन्न प्रकार के व्यंजनों से गिरिराज महाराज को सजाया गया है। इस्कॉन मंदिर में आये सैकड़ों भक्त इस अलौकिक दृश्य को देखकर प्रभु की भक्ति में खो गए। गोवर्धन महाराज के इस विचित्र विग्रह की सबसे पहले मन्दिर के महन्त और पुजारियों ने पूजा अर्चना और आरती की। इसके बाद मन्दिर प्रांगण में मौजूद भक्तों ने पूजा और परिक्रमा की। भजन और कीर्तन के साथ की गयी इस पूजा का आनंद देखते ही बन रहा था ।
मन को शांति मिलती है
इस्कॉन मंदिर में आई महिला भक्त अकिंचना दासी ने बताया की गोवर्धन पूजा की जा रही है बहुत ही आनंद आ रहा है। सभी लोग भगवान की भक्ति में खोये हुए है। भगवान की पूजा विधि विधान के साथ की गयी। इस्कॉन मंदिर में भगवान का विग्रह गोबर का नहीं बनाया जाता है। यहाँ जो गोवर्धन महाराज बनाये जाते है वो खादृ सामाग्री से बनाये जाते है। जैसे सूजी, फल इन सभी को मिलकर छप्पन प्रकार के खाद्य सामग्री से बनाया जाता
है ।
Published on:
20 Oct 2017 03:00 pm
