25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धन की देवी की पूजा के बाद उत्साह से मनी दीपावली, फूटे पटाखे

घर घर में प्रथम पूजनीय श्रीगणेशजी, धन की देवी मां लक्ष्मी और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Atul Kumar Shrivastva

•

Updated: 20 Oct 2017, 2:25 PM IST

worship

राजनांदगांव। जगमगाते दीपों और उत्साह का पर्व दीपावली गुरूवार को पूरे जिले में परंपरागत उत्साह के साथ मनाया गया। शाम के वक्त अचानक करीब आधे घंटे हुई बारिश के बाद मौसम खुलने के बाद घरों में धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने के बाद एक दूसरे से मिलकर लोगों ने दीप-पर्व की खुशियों का आदान प्रदान किया। बच्चों और युवाओं ने घरों के बाहर, चौक चौराहों में पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। बीते साल की अपेक्षा इस बार दीपावली शांत बीती।


हिन्दुओंं के प्रमुख त्योहार दीपावली पर राजनांदगांव में सभी वर्ग और सम्प्रदाय के लोगों ने खुशियां मनाईं। रंग बिरंगे नए कपड़ों से सजे बच्चों में इस पर्व को लेकर खासा उत्साह था। बच्चों ने जमकर फुलझडिय़ां छोड़ीं। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों में पूजा अर्चना की। घर घर में प्रथम पूजनीय श्रीगणेशजी, धन की देवी मां लक्ष्मी और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। तरह तरह के व्यंजन और मिठाईयों से मुंह मीठा कराया गया।


चौराहों में मना जश्न
बीते कुछ सालों से शहर के युवा घरों की पूजा के बाद चौक चौराहों में इक_े होकर वहीं दीवावली का जश्र मनाते हैं। पटाखे फोड़ते हैं। इस बार भी मानव मंदिर चौक, भारतमाता चौक, तिरंगा चौक में युवाओं की टोली डटी रही। हालांकि इस बार रास्तों को बाधित कर ज्यादा पटाखे नहीं फूटे और पर्व पर एक दूसरे के घरों में जाने वालों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

हुई गोवर्धन पूजा
दीपावली के दूसरे दिन भगवान श्री कृष्ण के गोवर्धन पर्वत के मानमर्दन का पर्व मनाया गया। यादव समाज के लोगों ने परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना की। शहर में गौरा गौरी का विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान गौरा का बरात बाजे गाजे के साथ निकला। यादव समाज के लोग बड़ी संख्या में इन आयोजनों में शामिल हुए।


अन्नकूट का आयोजन
शहर के मंदिरों में शुक्रवार को अन्नकूट का आयोजन किया जा रहा है। मंदिरों में भगवान को भोग लगाने के बाद श्रद्धाुलओं को प्रसाद देने का सिलसिला लगातार चल रहा है। अन्नकूट के भोजन का पूरे साल इंतजार करने के बाद यह अवसर आता है, ऐसे में मंदिरों में प्रसादी के लिए भीड़ उमड़ रही है।


बारिश ने डराया
दीपावली की शाम करीब आधा-पौन घंटा बारिश होने से बाजार में कुछ समय के लिए अव्यवस्था फैल गई। लोगों को पूजा सामग्री आदि की खरीदी करने में परेशानी हुई, वहीं पूजा की सामग्रियों की खुले में चौक चौराहों में दुकान लगाने वाले लोगों को भी मुसीबत का सामना करना पड़ा। हालांकि शाम सात बजे के बाद मौसम खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली।


सुबह से थी बदली
मौसम विभाग ने पहले ही दीपावली के दिन हल्की बारिश होने की संभावना जताई थी। गुरूवार को सुबह से छाई बदली ने बारिश की आशंका भी पैदा की थी। इस बीच दोपहर में उमस ने हलाकान किया लेकिन शाम को बादल फिर आए और जमकर गरज चमक के साथ बारिश हुई। एक समय बादलों के गरज से ऐसा लग रहा था कि बारिश रूकेगी नहीं लेकिन फिर मौसम खुला और लोगों ने राहत की सांस ली।