बता दें कि महाभारत युद्ध के दौरान भगवान कृष्ण ने अर्जुन को मोह माया से निकालने के लिए दो उपदेश दिया, उसे श्रीमद भागवत गीता कहा जाता है। गीता की अनेक विद्वानों ने मीमांसा की है। गीता के उपदेश पांच हजार साल बाद भी प्रासंगिक हैं। इन पर और अधिक शोध के लिए गीता शोध संस्थान की स्थापना की जाएगी। प्रदेश सरकार ने गीता शोध संस्थान के लिए बजट का प्रावधान कर दिया है। इसलिए सकी स्थापना में कोई संशय नहीं रह गया है।