मथुरा। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा वृन्दावन पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रीकांत शर्मा का जोशीला स्वागत किया। इस दौरान श्रीकांत शर्मा ने एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी जम कर निशाना साधा।
जहर की खेती करने वालों को जनता ने नकारा
मथुरा वृन्दावन नगर निगम में भाजपा मेयर पद के प्रत्याशी के समर्थन में रैली करने आये उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री कान्त शर्मा ने शहर में जनसंपर्क किया। वहीं मीडिया से बात करते हुए श्रीकान्त शर्मा ने असदुद्दीन ओवैसी द्वारा मुस्लिम आरक्षण की मांग किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ओवैसी देश में जहर घोलने की राजनीति करना चाहते हैं लेकिन देश की जनता ने जहर की खेती करने वालों को सिरे से नकार दिया है। देश अब विकाश की राजनीती की ओर बढ़ रहा है।
सपा पर निशाना
साथ ही अखिलेश यादव द्वारा श्रीकृष्ण और दुर्योधन की प्रतिमा लगवाए जाने पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में विरोधाभास है। उनकी विचारधारा स्पष्ट नहीं है एक तरफ मुलायमसिंह यादव निहत्थे कार सेवकों पर गोली चलवाते हैं वहीं अब सपा भगवान के स्वरूप का सहारा ले रही है। समाजवादी पार्टी के चेहरे से नक़ाब उतर चुका है। पीलीभीत में हुए वकील और बिजली कर्मचारियों के संघर्ष पर कहा कि कानून किसी को हाथ मे नहीं लेने दिया जाएगा। सरकार 24 घंटे बिजली देने का प्रयास कर रही है, जनता को इस अभियान में सहयोग करना चाहिए।