
मथुरा। यमुना पुल पर महिला की स्कूटी खड़ी थी। उसमें सुसाइड नोट भी था, लेकिन महिला का कोई पता नहीं था। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला की यमुना में तलाश शुरू कर दी। वहीं महिला की स्कूटी से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिस पर साफ लिखा था, कि पति, सास और ससुर से उसे बहुत प्यार मिला है, लेकिन वह अपने जीवन से परेशान है। उसे दर्द है कि वह तीन साल बाद भी मां नहीं बन पाई।
यहां का है मामला
मंगलवार को थाना सदर बाजार क्षेत्र के यमुना पुल पर एक महिला ने यमुना में कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या किए जाने की खबर लोगों ने पुलिस को दी, जिस पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। बताया गया कि स्कूटी सवार महिला देर रात घर से निकल कर आई थी और यमुना किनारे अपनी स्कूटी खड़ी कर वहां से लापता हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को स्कूटी में एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें महिला ने इस बात का जिक्र किया है कि शादी के 3 साल बीत जाने के बाद भी उसके कोई संतान नहीं हो रही थी, जिसके चलते वह काफी व्यथित थी। उसके पति, सास ससुर या ससुरालीजनों द्वारा उसको कोई प्रताड़ित नहीं किया जा रहा था। वह खुद-व-खुद व्यथित थी इसी चलते वह आत्महत्या कर रही है। सुसाइड नोट और स्कूटी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
मामले की की जा रही जांच
एसआई धीरज गौतम ने बताया कि 10 कोल्हापुर यमुना में महिला की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। स्कूटी को बरामद कर लिया गया है, साथ ही सुसाइड लेटर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
Published on:
05 Nov 2019 07:12 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
