
Mau news, Pc: patrika
Mau Accident: मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के शिया बस्ती में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की जान चली गई। यह हादसा सियाबस्ती खटकटी मोड़ चौराहे पर हुआ, जहां दो बाइक और एक कार की टक्कर हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, सियाबस्ती निवासी विजय राजभर का पुत्र धर्मेंद्र राजभर अपने छोटे भाई की शादी के सिलसिले में अपनी मौसी की बेटी को लेने गया था। बताया जा रहा है कि 24 अप्रैल को उसके छोटे भाई की शादी होनी थी, जिसके चलते घर में खुशी का माहौल था। धर्मेंद्र अपनी मौसी लीला की बेटी को लेकर वापस घर लौट रहा था।
इसी दौरान खटकटी मोड़ चौराहे पर सामने से आ रही एक बाइक से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक अनियंत्रित हो गईं। तभी घोसी की ओर से आ रही एक स्विफ्ट कार ने भी दोनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र को घोसी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में साथ बैठी युवती सुरक्षित बच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और फरार कार चालक की तलाश जारी है।
Published on:
18 Apr 2026 01:37 pm
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
