19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mau News: गाजियाबाद से आई महिला ने होटल में लगाई फांसी, साथ था 4 साल का बेटा भी, प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mau News: मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र स्थित तथागत होटल में रविवार सुबह एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गाजियाबाद निवासी भावना शर्मा (26) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज […]

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Apr 19, 2026

Mau News: मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र स्थित तथागत होटल में रविवार सुबह एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गाजियाबाद निवासी भावना शर्मा (26) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने भी जांच-पड़ताल की।

पत्नी ने दी आत्महत्या की धमकी तो युवक बनारस से लौटा


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भावना शर्मा अपने प्रेमी शक्ति सिंह, निवासी पानीपत (हरियाणा), के साथ पिछले तीन दिनों से होटल में ठहरी हुई थीं। बताया जा रहा है कि घटना के समय शक्ति सिंह किसी काम से वाराणसी गए हुए थे। इसी दौरान भावना ने उन्हें फोन कर वापस मऊ आने को कहा और आत्महत्या की धमकी दी।
सूचना मिलते ही शक्ति सिंह तत्काल मऊ लौटे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। होटल के कमरे में भावना का शव फंदे से लटका मिला। घटना के समय उनके साथ उनका चार वर्षीय बेटा भी मौजूद था, जो सुरक्षित है।


पुलिस के अनुसार, भावना का अपने पति से लगभग आठ महीने पहले विवाद हो गया था, जिसके बाद वह अलग रह रही थीं और शक्ति सिंह के साथ रहने लगी थीं। घटना के पीछे पारिवारिक या आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा।


पुलिस ने मृतका के प्रेमी शक्ति सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनका भाई मऊ पहुंच रहा है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।