
बोलरो और ट्रैक्टर के चपेट में बाइक सवार की मौत
Mau News: छठ पूजा के लिए घर आया था युवक इसी दौरान बाइक से बाजार आया था तभी घर जाते समय बोलरों ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मामला सरायलखंसी थानाक्षेत्र वनदेवी पुलिया के पास का है।
गाजीपुर जिले के सादियाबाद थानाक्षेत्र के विश्रामपुर गांव निवासी अशोक कुमार 35 वर्ष अपने दोस्त कनुवानी निवासी अजय कुमार के साथ उसके मामा के घर मऊ के सरायलखंसी थानाक्षेत्र के पनियरा गांव आ रहा था। जैसे ही उनकी बाइक वन्देवी पुलिया के पास पहुंची पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ट्रैक्टर से जा टकराई। इस टक्कर से बाइक चला रहे अशोक जो हेलमेट नहीं पहने था के सर में गंभीर चोट आई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक राजस्थान में पेंटर का कार्य करता था। उसके तीन पुत्र हैं। बड़ा पुत्र भी उसके साथ ही पेंटर का कार्य करता था। मृतक कुछ दिन पूर्व ही छठ पूजा के लिए घर आया हुआ था।
Published on:
15 Nov 2023 08:16 am
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
