17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छुट्टा पशु को बांधने के मामले में विवाद, पांच लोग गम्भीर घायल

रानीपुर थाना क्षेत्र की ग्राम सभा काझा में छुट्टा पशु को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

May 11, 2025

जिला मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र की ग्राम सभा काझा में छुट्टा पशु को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना तब हुई जब काझा निवासी तरुण सिंह के दरवाजे पर एक छुट्टा पशु आ गया। जोखन सिंह इस पशु को हांक रहे थे। इसी दौरान घनश्याम शर्मा से उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद घनश्याम शर्मा के साथ अतुल शर्मा, रुदल शर्मा, शिवम शर्मा और सिद्धार्थ शर्मा ने लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर दिया।

हमले में तरुण सिंह, जोखन सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह और अभय सिंह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस पायलट अमरनाथ यादव और ईएमटी चंद्रेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सभी घायल एक ही परिवार के हैं। घायलों में तरुण सिंह (स्वर्गीय पारसनाथ सिंह के पुत्र), जोखन सिंह (स्वर्गीय गोरखनाथ सिंह के पुत्र), रविंद्र प्रताप सिंह (स्वर्गीय पारसनाथ सिंह के पुत्र), और तरुण सिंह के दो पुत्र अभिषेक सिंह और अभय सिंह शामिल हैं।