5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मऊ में पत्रकार पर जानलेवा हमला, देसी कट्टे से मारने का प्रयास, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

पत्रकार नीतीश कुमार और उसके परिवार पर जानलेवा हमला हुआ है। गुरुवार रात करीब 10:00 बजे दिवाली के मौके पर 6-7 लड़के पीड़ित के घर पहुंचे। नशे में धुत्त इन लड़कों ने पटाखा जलाकर दरवाजे पर बधीं गाय और भैंस के ऊपर फेंकना शुरू कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Nov 01, 2024


उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में पत्रकार नीतीश कुमार और उसके परिवार पर जानलेवा हमला हुआ है। गुरुवार रात करीब 10:00 बजे दिवाली के मौके पर 6-7 लड़के पीड़ित के घर पहुंचे। नशे में धुत्त इन लड़कों ने पटाखा जलाकर दरवाजे पर बधीं गाय और भैंस के ऊपर फेंकना शुरू कर दिया।

मौके पर मौजूद लौहर यादव ने इसका विरोध किया जिस पर बदमाश लड़के गालीगलौज करने लगे। आवाज सुनकर पत्रकार वहां पहुंचे और अपने चाचा को बचाने का प्रयास किया।


हमलावरों के पास देसी कट्टा भी था जिससे उन्होंने पत्रकार के ऊपर फायर किया। मगर, गनीमत रही कि मिसफायर हो गया और पत्रकार की जान बच गई। इसी बीच शोर सुनकर घर के अंदर से परिवार के बाद बाकी सदस्य बाहर आए। दबंगों ने उन लोगों पर भी ईंटों से हमला शुरू कर दिया। इस हमले में पत्रकार समेत बाकी सदस्यों को भी गंभीर चोटें आई हैं।पत्रकार ने सूझबुझ दिखाते हुए घटना का वीडियो फुटेज अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। झगड़े की आवाज सुनकर जब गांव के आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे तो हमलावर वहां से भाग गए।

पीड़ित पक्ष की ओर से हमलरों की पहचान कर ली गई है। इनमें प्रधानपति कमलेश यादव का बेटा अवनीश यादव उर्फ उत्कर्ष सिंह यादव, चंद्रभान यादव का बेटा विशाल यादव और स्वर्गीय झिल्लर यादव का बेटा अतुल यादव शामिल हैं। इनके साथ कुछ और अज्ञात लोग भी थे जिनकी पहचान अभी की जा रही है। थाना घोसी में घटना को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि आगे का एक्शन लिया जा रहा है।