कार्यक्रम के बाद जब ऊर्जा मंत्री मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे, तो वहां भी बिजली कट गई। अंधेरे के कारण उनका जूता तक गुम हो गया। इससे उनकी नाराजगी और बढ़ गई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार और लापरवाही के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। चाहे वह किसी भी विभाग से संबंधित अधिकारी हो, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।