21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ghosi By Election Live: घोसी विधानसभा सीट पर मतदान हुआ पूरा, इतने प्रतिशत पड़े वोट

Ghosi By Election live: उत्तर प्रदेश में घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिये 5 सितंबर यानी आज सुबह से 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है।

4 min read
Google source verification

मऊ

image

Suvesh shukla

Sep 05, 2023

Ghosi By Election live update fight with BJP candidate and SP candidat

Ghosi By Election Live: उत्तर प्रदेश में मऊ जनपद की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिये 5 सितंबर को मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। 354-घोसी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में 10 अभ्यर्थी मैदान में हैं। कुल 4.30 लाख मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। भाजपा से दारा सिंह चौहान और समाजवादी पार्टी से सुधाकर सिंह मैदान में है। उपचुनाव को लेकर पूरे निर्वाचन क्षेत्र को 2 जोन और 27 सेक्टर में विभाजित किया गया है। उपचुनाव के मद्देनजर घोसी विधानसभा क्षेत्र में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। उपचुनाव का परिणाम 8 सितंबर को घोषित किया जाएगा। कहा जा रहा है कि 8 सितंबर को आने वाले परिणाम से इंडिया गठबंधन के बीच यूपी में सीट शेयरिंग का फ़ॉर्मूला भी तय होगा।

06: 26 AM: घोसी विधानसभा चुनाव संपन्न, इतने प्रतिशत पड़े वोट

घोसी विधानसभा उप चुनाव मतदान संपन्न हो चुका है। प्राप्त आकड़ों के मुताबिक लगभग 50 प्रतिशत मतदान 455 बूथों पर हुआ है।

03: 25 PM: शाम 3 बजे तक मतदान के आकड़े

घोसी में विधानसभा उपचुनाव को लेकर 455 बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। शाम 3 बजे तक के आंकड़ों की बात करें तो 43.54 प्रतिशत वोटिंग अब तक हुई है।

01: 40 PM: 1 बजे तक हुआ इतना प्रतिशत मतदान

घोसी विधानसभा उप चुनाव में 1 बजे तक 33.52 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान स्थलों पर बायोमेट्रिक जांच भी हो रही है।

01:02 PM: हम जीत रहे हैं...
घोसी विधानसभा उप चुनाव का मतदान जारी है। 11 बजे तक 21.5 फीसदी मतदान हो चुका है। इसी दौरान वोट देने आए बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ने कहा कि हर बूथ पर मोदी जी के नेतृत्व पर लोगों ने भरोसा किया है। हम जीत रहे हैं। लोगों को अभी से लगने लगा है कि भाजपा जीत रही है। अपनी हार से हताश और निराश होकर विपक्ष अफवाहें फैला रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन चुस्त और दुरुस्त चल रहा है। कहीं कोई गड़बड़ी नहीं है।

11:30 AM: चुनाव पर और धार्मिक टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज

धार्मिक उत्पीड़न व चुनाव को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी पर जिलाधिकारी के आदेश पर घोसी कोतवाली पुलिस द्वारा दो लोगो पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

11:22 AM: 11 बजे तक मतदान के आकड़े

घोसी विधानसभा उपचुनाव में अब तक 21.5 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सुबह से हो रहे मतदान में लगातार बढ़त हो रही है।

09:36 AM: सपा प्रत्याशी वोट देने पहुंचे

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह वोट देने घोसी के दादनपुर मतदान केंद्र पर पहुंचे और अपना वोट दिया। सुधाकर सिंह इससे पहले दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

O9:29 AM: सुबह 9 बजे तक हुआ इतना प्रतिशत मतदान
घोसी विधानसभा उपचुनाव में सुबह 09 बजे तक लगभग 9.12 प्रतिशत मतदान हो चुका है। आपको बता दें कि सुबह मतदान की रफ्तार थोड़ी कम थी। लेकिन 08 बजे के बाद मतदान में तेजी आई है। लगातार मतदाताओं की लाइन वोट डालने के लिए लगी हुई है।

09: 16 AM: चार लाख से ज्यादा मतदाता कर रहे मतदान
घोसी विधानसभा में इस बार चार लाख से ज्यादा मतदान कर रहे हैं। मंगलवार को 455 बूथों पर मतदान हो रहा है। उप चुनाव में 4,30,976 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते दिख रहे हैं। जिसमें 231837 पुरुष, 199130 महिलाएं और 9 ट्रांसजेंडर अपना मतदान करेंगे। चुनाव आयोग की व्यवस्था के अनुसार मतदान स्थल तक जाने में असमर्थ 24 दिव्यांग मतदाताओं के घर जाकर पोलिंग पार्टियां उनका मतदान करा चुकी हैं।

09:08 AM: आठ बजे के बाद तेज हुई मतदान की रफ्तार

घोसी विधानसभा के उपचुनाव को लेकर भले ही सुबह सात बजे से मतदान शुरु हुआ। लेकिन 455 बूथों में से 80 बूथों पर कम ही मतदाता मतदान करने पहुंचे।हालांकि आठ बजे के बाद हर बूथ पर मतदाता मतदान करने के लिए भारी संख्यां में पहुंचने लगे। जिसके चलते मतदाताओं की लाइन लगवानी पड़ी।

7:18 AM; मतदान हुआ शुरू

घोसी विधानसभा उपचुनाव पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है। इस सीट पर छह सालों में चौथी बार चुनाव होने जा रहा है। घोसी उपचुनाव 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले कई सारे सवालों के जवाब दे जाएगा और कई सारे सवाल छोड़ भी जाएगा। यहां सीधी लड़ाई भाजपा और सपा की है। चुनाव की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों दलों ने गठबंधन सहित अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। घोसी में मतदान शुरू हो गया है।

6:52 AM; चुनाव आयोग की तैयारी
घोसी विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में चुनाव आयोग ने कुल 230 मतदान केंद्र बनाए हैं, जिसमें 455 मतदेय स्थल है। चुनाव को संपन्न कराने के लिय कुल 1820 मतदानकर्मियों की तैनाती की गई है। मतदान के बाद मतों की गणना कलेक्ट्रेट में कराई जाएगी। स्ट्रांग रुम की सुरक्षा के लिए अभी तक पुलिस कर्मियों की तैनाती नहीं हुई है।


कुल कितने उम्मीदवार
घोसी विधानसभा के उपचुनाव में कुल 10 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। जिसमें दारा सिंह चौहान, सुधाकर सिंह, अफरोज आलम, सलाउद्दीन अंसारी, रविंद्र प्रताप सिंह, विनय कुमार, रमेश पांडे, राजकुमार चौहान, मुन्नी लाल चौहान, सुनील चौहान, सनाउल्लाह आजमी शामिल हैं।

5:52 AM; 4.30 लाख मतदाता आज अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग
उत्तर प्रदेश में मऊ जनपद की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिये 05 सितंबर को मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। 354-घोसी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में 10 अभ्यर्थी मैदान में हैं। कुल 4.30 लाख मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। भाजपा से दारा सिंह चौहान और समाजवादी पार्टी से सुधाकर सिंह मैदान में है।