मऊ

Ghosi By-Election Result Updates: सुधाकर सिंह के चेहरे पर चमक, 12139 वोट से आगे है सपा

Ghosi By-Election Result Updates: 10 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 12139 वोटो से आगे चल रहे हैं।

less than 1 minute read
Sep 08, 2023
Ghosi By-Election Result Updates

Ghosi By-Election Result Updates: सुधाकर सिंह के चेहरे पर चमक दिखानी शुरू हो गई है। सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह अपने प्रतिद्वंदी दारा सिंह चौहान से आगे चल रहे हैं। 34 राउंड की काउंटिंग में 10 राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। अभी तक के गणना में सुधाकर सिंह 12139 वोटों से आगे है।

सुधाकर सिंह महागठबंधन इंडिया के उम्मीदवार हैं। उनके प्रचार प्रसार में अखिलेश यादव और नवनिर्मित कांग्रेस उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय राय ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। जैसे-जैसे परिणाम आ रहे हैं स्थिति स्पष्ट हो रही है। अभी कुल 24 राउंड की काउंटिंग बाकी है।

घोसी उपचुनाव के परिणाम सुधाकर सिंह के पक्ष में आते दिख रहे हैं। सुधाकर सिंह अपने प्रतिवेदांधी दारा सिंह चौहान से लगातार 10वें चरण की काउंटिंग के बाद भी आगे हैं। ऐसा ही रहा तो स्थिति कुछ ही समय में स्पष्ट हो जाएगी।

वही बात करें बीजेपी उम्मीदवार दारा सिंह चौहान की तो लगातार उनके नंबर घट रहे हैं। अब आगे देखना बड़ा दिलचस्प होगा क्या बीजेपी घोसी उपचुनाव में जीत पाएगी या फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दाव उल्टा पड़ जाएगा।

Published on:
08 Sept 2023 01:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर