Ghosi By-Election Result 2023: सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंन्द्र राजभर ने घोसी में उपचुनाव में दारा सिंह की हार पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और दारा सिंह को क्या कहा, आइये जानते हैं...
Ghosi By-Election Result 2023: सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंन्द्र राजभर ने घोसी में उपचुनाव में दारा सिंह की हार पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पूरे चुनाव में ओम प्रकाश राजभर सक्रिय रहे। राजभर बस्तियों मे जाते थे। इसके बावजूद उपचुनाव में वे और भाजपा का प्रत्याशी हार गया। जनता ने ओम प्रकाश राजभर और दारा सिंह को अपने दिल से निकाल दिया है। उन्होंने कहा कि जो भी राजभर बूथ हैं, वहां सौ परसेंट दावा करने वालों से कहिए कि वहां फिर चले जाएं। उन्हें अब समाज ने नकार दिया है।
2022 में गठबंधन के दौरान अखिलेश ने उनको 17 सीटें दी
सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंन्द्र राजभर ने कहा कि 2022 में गठबंधन के दौरान अखिलेश ने उनको 17 सीटें दी थी। समाजवादी पार्टी ने ओम प्रकाश राजभर को बहुत बड़ा सम्मान दिया था। उन्होंने कहा था अपने समाज के नौजवानों को यूपी के सदन तक पहुंचाइये। जब तक आपके कार्यकर्ता सदन तक नहीं जाएंगे, गरीब आदमी ऊपर नहीं आएगा। इसके बाद नेता जी की नीयत बदल गई। बड़े पैमाने पर सीटें बेचने का काम किया। समाज को बाप बेटा से बड़ी उम्मीद थी, लेकिन इन्होंने सीटें बेचने का काम किया है। अब सच से पर्दा उठ गया।
बाप-बेटे के लिए बनाई है सुभासपा
इन्होंने साबित कर दिया कि सुभासपा अपने बेटे और परिवार के लिए बनाई है। समाज के लिए नहीं बनाई है। इसीलिए मतदाताओं ने सुधाकर सिंह को जिताया है। सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंन्द्र राजभर ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर और जो यहां भाजपा के उम्मीदवार थे। इन दोनों नेताओं का राजनीति में कोई असर नहीं है। भाजपा से ओपी राजभर ने 17 में गठबंधन किया। चुनाव जीतने के बाद विश्वास खो दिए। ओपी राजभर विश्वसनीय नहीं हैं। हम अपनी पार्टी की नीतियों के बारे में लोगों को बताएंगे। लखनऊ तक लोगों की बातें पहुंचाएंगे। यही हमारी पार्टी की नीति है।