22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ghosi By-Election Result 2023 : सपा के सुधाकर सिंह की बड़ी जीत, जश्न का माहौल

Ghosi By-Election Result 2023 : घोसी के उपचुनाव का परिणाम आज आ गया। सपा के प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दारा सिंह चौहान को 42 हजार मतों से पटखनी दी है। इस जीत के बाद से पूरे प्रदेश सहित घोसी में जश्न का माहौल है।

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

SAIYED FAIZ

Sep 08, 2023

Ghosi By-Election Result 2023 Sudhakar Singh of SP big victory

Ghosi By-Election Result 2023 Sudhakar Singh of SP big victory

Ghosi By-Election Result 2023 : घोसी के रण में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह सुल्तान बनकर उभरे हैं। उन्होंने पहले चरण से जो बढ़त बनाई वह अंतिम चरण तक जारी रही। 33वे चक्र की मतगणना के बाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह, भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान से 42759 मतों से आगे थे। चुनाव में उनकी जीत की औपचारिक घोषणा बाकी है। वहीं सुबह से ही मतगणना स्थल से दारा सिंह चौहान नदारद रहे। इधर सपा प्रत्याशी की जीत से घोसी से लेकर लखनऊ तक जश्न का माहौल शुरू हो गया था।

42759 रिकार्ड मतों से जीते सुधाकर

इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के अनुसार सुधाकर सिंह चौहान को 33वें व अंतिम चरण की काउंटिंग के बाद 124427 मत प्राप्त हुए थे और दारा सिंह चौहान को 81668 मत मिले थे। इस प्रकार सुधाकर सिंह ने उन्हें रिकार्ड 42759 मतों से हरा दिया है। जीत की अभी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन ढोल-ताशे की धुन पर सपा प्रत्याशी नाच रहे हैं।

भाजपा की राजनीतिक नहीं नैतिक हार

इसके पहले सपा सुप्रीमों अखियलश यादव ने ट्वीट कर सपा उम्मदीवार को जीत की बधाई दी और अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि घोसी की जनता ने भाजपा को ‘पचास हजारी पछाड़’ दी है। ये भाजपा की राजनीतिक ही नहीं, नैतिक हार भी है। इसके अलावा उन्होंने एक और ट्वीट किया और लिखा कि 'घोसी के विधानसभा उप चुनाव के साथ-साथ उप्र जिला पंचायत उपचुनावों में लखनऊ, मिर्जापुर, जालौन, बहेड़ी में सपा उम्मीदवारों की बड़ी जीत पर सभी मतदाताओं, सभी विजयी प्रत्याशियों, सक्रिय नेतागणों-पदाधिकारियों, ऊर्जावान कार्यकर्ताओं-साहसी बूथ रक्षकों को बधाई, धन्यवाद और शुभकामनाएँ!!!'