मऊ

नाटकीय ढंग से बरामद हुआ अपहृत किशोर, क्षेत्र में चर्चा का विषय

लाइब्रेरी से पढ़ाई के दौरान युवक को झांसे में लेकर किया गया अपहरण, मौका पाकर कूदकर बचाई जान

less than 1 minute read
May 08, 2025

मऊ जनपद के सराय लखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़ुवा गोदाम बाजार के पास से एक किशोर के अपहरण और उसकी नाटकीय बरामदगी का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

युवक के चाचा के अनुसार, अपहरण के दौरान किसी मौके का फायदा उठाते हुए आकाश ने साहस दिखाया और चलते वाहन से कूदकर भाग निकला। उसने व्हाट्सएप के माध्यम से परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिवार ने तुरंत पुलिस को अवगत कराया।

इस बीच आकाश ने फोन कर बताया कि वह वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र में है। मऊ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चौबेपुर पहुंचकर उसे सुरक्षित बरामद कर लिया और थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है, जिससे कि यह स्पष्ट हो सके कि घटना के पीछे कौन लोग शामिल थे और इसके पीछे की साजिश क्या थी।

Updated on:
08 May 2025 02:17 pm
Published on:
08 May 2025 02:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर