18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mau Crime: देवर ने कुल्हाड़ी से भाभी को मार डाला, मृतका का पति रहता है दिल्ली

मऊ जिले में महिला की उसके देवर से कुल्हाड़ी से हमला कर जान ले ली। घटना के बाद भाग रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं मामले में केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है।

2 min read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Dec 13, 2024

CG Election 2025

Murder News: मऊ में सास-बहू की लड़ाई के बीच देवर ने अपनी भाभी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। आपसी विवाद को लेकर देवर ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला करके जान ले ली। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भाग रहे आरोपी को दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले में केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गयी है।

जमीनी विवाद पर कुल्हाड़ी से हमला

पूरा मामला थाना दक्षिण टोला क्षेत्र अंतर्गत तमसा नदी के तट पर स्थित कोल्हाड़ गाँव का है। यहाँ पर सीमा देवी (35) अपने तीन बच्चों के साथ रहती थी। गाँव में जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी हुई। इस बीच सीमा का देवर छोटेलाल राजभर वहाँ पहुंच गया। उसने माँ से बहस कर रही भाभी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

आरोपी देवर गिरफ्तार

जबतक कोई कुछ समझ पाता तब तक सीमा जमीन पर गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने भाग रहे आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के कुल्हाड़ निवासी सीमा (35) का पति मकरध्वज बाहर काम करता है। इधर, सीमा का परिवार से जमीनी विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार की देर शाम करीब नौ बजे सीमा और उसकी सास का इसी विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। इस बीच काम से लौटे उसके देवर छोटेलाल ने देखा तो पहले समझाने की कोशिश की, लेकिन मामला मारपीट तक पहुंच गया तो वह घर में रखी कुल्हाड़ी से सीमा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

पिता ने लगाया ससुरालियों पर ये आरोप 

उधर, घटना के बाद आहत मृतका के पिता योगेंद्र राजभर ने कहा कि सीमा और उसके ससुराल वालों में काफी समय से विवाद चला आ रहा था, लेकिन वह इस हद तक चले जाएंगे उसे बिल्कुल अंदाजा नहीं था। बताया कि आरोपी छोटेलाल राजभर के पिता श्यामलाल की दो शादी हुई है। एक मां से दो भाई जबकि दूसरी मां से उसका दामाद मकरध्वज, बजरंगी, छोटेलाल हैं। छोटेलाल की शादी नहीं हुई है, वह अभी वेल्डिंग का काम करता है। बताया कि आरोपी घटना के समय शराब के नशे में था।