मऊ

Mau crime: गोली लगने के बाद खून से लथपथ युवक पहुंचा थाना

रामपुर थाना क्षेत्र में एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। घटना निघियांव गांव के पास की है। घायल युवक की पहचान कंधरापुर निवासी संजय कुमार भारती (30) के रूप में हुई है।

less than 1 minute read
Jun 21, 2025
Crime news mau, Pic- सोशल मीडिया

Mau crime news: मऊ जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। घटना निघियांव गांव के पास की है। घायल युवक की पहचान कंधरापुर निवासी संजय कुमार भारती (30) के रूप में हुई है। युवक का एक घायल अवस्था में वीडियो सामने आया है। युवक थाने में तड़प रहा है। खून से लथपथ है।

घटना 19 जून की रात करीब 1 बजे की है। संजय मोटरसाइकिल से रसूलपुर आदमपुर के चांदपुर मजरा से निमंत्रण कर लौट रहा था। निघियांव गांव के पास चार बाइक सवार बदमाशों ने उसका पीछा किया। बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली संजय की पीठ में लगी। वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा।

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

आसपास के लोग घायल संजय को रामपुर थाने ले गए। पीआरडी जवानों ने 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

घायल संजय ने गोलू यादव और आदित्य यादव पर गोली मारने का आरोप लगाया है। थाने में घायल अवस्था में पड़े संजय का वीडियो वायरल हुआ है। सीओ मधुबन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
21 Jun 2025 06:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर