16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mau News: पुलिस महकमे में भारी फेरबदल, 4 थानाध्यक्षों का हुआ तबादला, घोसी थाना एसओजी प्रभारी के जिम्मे

निरीक्षक राजकुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना सरायलखंसी से डीसीआरबी का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक घनश्याम यादव को प्रभारी मॉनिटरिंग सेल से थाना सरायलखंसी का कार्यभार सौंपा गया।

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Jan 20, 2025

SECL में अफसरों का हुआ तबादला! नए CMD ने जारी किया list, देखें..

SECL में अफसरों का हुआ तबादला! नए CMD ने जारी किया list, देखें..

मऊ जिले में कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री इलामारन जी पुलिस विभाग में व्यापक फेर बदल कर दिया है। उन्होंने चार थानाध्यक्षों समेत 10 पुलिस कर्मियों का तबादला कर दिया है। घोसी थानाक्षेत्र में आए दिन हो रही चोरियों के मद्देनजर घोसी थाने का प्रभार एसओजी प्रमुख को सौंपा गया है।
एसपी ने निरीक्षक शैलेश सिंह को प्रभारी डीसीआरबी से थाना सरायलखंसी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। निरीक्षक राजकुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना सरायलखंसी से डीसीआरबी का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक घनश्याम यादव को प्रभारी मॉनिटरिंग सेल से थाना सरायलखंसी का कार्यभार सौंपा गया।

इसी क्रम में निरीक्षक नवल किशोर सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना कोपागंज से मॉनिटरिंग सेल का प्रभारी बनाया गया। निरीक्षक संजय कुमार सरोज को प्रभारी यूपी 112 से प्रभारी रिट सेल के साथ सम्मान सेल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। निरीक्षक राजकुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना घोसी से यूपी 112 का प्रभारी बनाया गया।

उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को प्रभारी एसओजी से थानाध्यक्ष घोसी बनाया गया। उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार को बेलवा घाट चौकी प्रभारी से थानाध्यक्ष रामपुर बनाया गया। उप निरीक्षक प्रमोद कुमार को थानाध्यक्ष रामपुर से बेलवा घाट चौकी प्रभारी बनाया गया। उप निरीक्षक विजय प्रकाश मौर्य को प्रभारी आई जी आर एस से थानाध्यक्ष कोपागंज बनाया गया है।