23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mau News: मऊ को मिली 42 करोड़ की सौगात, केबिनेट मंत्री एके शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर परियोजनाओं का किया लोकार्पण

नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में हुई सभा में 42 करोड़ की लागत की परियोजनाओं की सौगात मऊ जिले को दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मऊ जिले के लिए कुल 132 करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत की गईं हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Dec 26, 2024

केबिनेट मंत्री एके शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिन पर कई परियोजनाओं का लोकार्पण मऊ जिले में किया। उन्होंने नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में हुई सभा में 42 करोड़ की लागत की परियोजनाओं की सौगात मऊ जिले को दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मऊ जिले के लिए कुल 132 करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत की गईं हैं।

तमसा नदी पर बनेगा कॉरिडोर


नगर विकास मंत्री जनपद के विकास की चर्चा करते हुए कहा कि तमसा के सभी घाटों के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है। जल्दी ही यहां के सभी घाट सुंदर और सुसज्जित हो जायेंगे। इसके साथ ही मऊ के सम्पूर्ण विकास पर ध्यान दिया जायेगा,उसके लिए योजनाएं बना ली गईं हैं।

आपको बता दें कि भाजपा की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर पालिका कम्युनिटी हॉल में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री एके शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सदर हॉस्पिटल से पालिका कम्युनिटी हॉल तक सुशासन पदयात्रा निकाली। जहां पहुंचकर कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने लाभार्थियों को आवास का प्रमाण पत्र और चाबी समर्पित की। साथ ही 33 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रवादियों के लिए प्रेरणा पुंज है। उनका व्यक्तित्व इतना विराट था कि उनपर संक्षेप में प्रकाश नहीं डाला जा सकता।