14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mau News: मातम में बदलीं छठ पर्व की खुशियां, डूबे हुए युवक का ढाई घंटे बाद मिला शव

कुर्थीजाफरपुर कस्बे के पारा गांव में छठ की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब छठ मनाने गए 43 वर्षीय युवक की डूब कर मृत्यु हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Nov 08, 2024

मऊ जिले के कोपागंज थानांतर्गत कुर्थीजाफरपुर कस्बे के पारा गांव में छठ की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब छठ मनाने गए 43 वर्षीय युवक की डूब कर मृत्यु हो गई। युवक की मृत्यु की बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।


आपको बता दें कि पारा गांव निवासी अच्छेलाल(43 वर्ष) अपनी पत्नी ममता और तीन बच्चों के साथ छठ पर्व मनाने नदी पर गया था। सुबह अर्घ्य देने के लिए वह नदी में नहाने चला गया। नहाते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समा गया। यह देख कर वहां चीख पुकार मच गई। गांव के कुछ लोग उसको बचाने के लिए नदी में कूदे मगर काफी खोजने के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चल पाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कुर्थी जाफर पुर चौकी इंचार्ज खुद पानी में उतरे और ढाई घंटे बाद युवक के शव को पानी से निकाल कर बाहर ले आए।

मृत पति को देखकर पत्नी ममता बदहवास हो गई। वहीं तीनों बच्चे भी जोर जोर से रोने लगे। इनका रूदन देख कर वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आईं।

मौके पर पहुंचे कोपागंज थाना इंचार्ज ने सारी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।