16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mau News: घोसी में सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में कोहराम

पिढ़वल मोड़ के पास दो दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल अधेड़ महिला किरण राय (55) की इलाज के दौरान मौत हो गई। किरण राय निवासी अमिला, पत्नी दयाशंकर राय मंगलवार को मऊ दवा लेने के लिए बाइक से जा रही थीं।

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Sep 13, 2025

Mau news

Mau news

Mau News: घोसी कोतवाली क्षेत्र के पिढ़वल मोड़ के पास दो दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल अधेड़ महिला किरण राय (55) की इलाज के दौरान मौत हो गई। किरण राय निवासी अमिला, पत्नी दयाशंकर राय मंगलवार को मऊ दवा लेने के लिए बाइक से जा रही थीं। इसी दौरान पिढ़वल मोड़ के पास एक बाइक ओवरटेक के चक्कर में पीछे से उनकी डिग्गी में टक्कर मार कर फरार हो गई।

हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल किरण राय को 112 नम्बर पुलिस ने तुरंत नवजीवन अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें आजमगढ़ के लाइफलाइन अस्पताल रेफर किया गया। वहां से स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें वाराणसी के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। वहां उपचार के दौरान शनिवार को उनका निधन हो गया।

मौत के बाद परिवार में कोहराम

मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। दयाशंकर राय की माता शांति देवी, बहू के निधन की खबर सुनकर बेसुध हो गईं। वहीं मृतका के पुत्र मयंक और सक्कू बिटिया रो-रोकर बुरी तरह से टूट गए। घर में करुण क्रंदन की आवाजें गूंजने लगीं और माहौल गमगीन हो उठा।

पुलिस मामले की जांच कर रही है, और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।