4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मऊ

Mau News: सफ़ारी ने मां-बेटी को रौंदा, मौके पर हुई मौत, भांजी की हालत गंभीर, देखिए वीडियो

मऊ के सरायलखंसी थानाक्षेत्र के पास हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 2 व्यक्तियों की मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। आपको बता दें कि मऊ जिले के सरायलखंसी थानांतर्गत ताजोपुर पेट्रोल पंप के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक चार पहिया वाहन ने मां बेटी को जोरदार टक्कर मार दी। […]

Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Jun 29, 2024

मऊ के सरायलखंसी थानाक्षेत्र के पास हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 2 व्यक्तियों की मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। आपको बता दें कि मऊ जिले के सरायलखंसी थानांतर्गत ताजोपुर पेट्रोल पंप के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक चार पहिया वाहन ने मां बेटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं साथ जा रही भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गई।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जहां घायल को अस्पताल पहुंचाया वहीं मां बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।
दुर्घटना के वक्त दोनों मां बेटी अपनी भांजी के साथ पैदल ही बाजार जा रहीं थी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।