15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मऊ के फातिमा चौराहे पर स्थापित हुआ पिंक पुलिस बूथ, महिलाओं की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

पिंक बूथ पर महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की जाएगी, जिस से कि सड़क पर इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करने वाली महिलाओ को तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके।

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Jan 04, 2025

मऊ ज़िले के फातिमा चौराहे पर महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक पिंक पुलिस बूथ स्थापित किया गया है। इस बूथ का उद्घाटन क्षेत्राधिकारी नगर ने किया। विशेष बात यह है कि इस पिंक बूथ का निर्माण इनवर व्हील क्लब के आर्थिक सहयोग से किया गया है।

महिला पुलिस की होगी तैनाती

पिंक बूथ पर महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की जाएगी, जिस से कि सड़क पर इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करने वाली महिलाओ को तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके। यह पहल शासन द्वारा महिलाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

फातिमा चौराहे पर यह पिंक बूथ महिलाओं को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक भरोसेमंद स्थान प्रदान करेगा। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की सोच और पुलिस अधीक्षक इलामारन और इनवर व्हील क्लब के इस प्रयास की सराहना की जा रही है। यह महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा को प्राथमिकता देने का उत्कृष्ट उदाहरण है।