मऊ

मऊ में ताड़ी दुकान के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, लगाए गम्भीर आरोप

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के नियामतपुर की रहने वाली महिलाएं भारी संख्या में मऊ कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां पर ताड़ी बंद करो ताड़ी की दुकान हटाओ नारेबाजी करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट के पास पहुंची और ज्ञापन दिया।

2 min read
May 28, 2025

मऊ कलेक्ट परिसर मे भारी संख्या में पहुंच कर के महिलाओं ने ताड़ी दुकानदार के खिलाफ धरना दिया। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर के आबादी से दूर ताड़ी की दुकान करने की मांग किया। साथ ही महिलाओं ने आरोप लगाया की ताड़ी के दुकान पर असामाजिक तत्व दिन रात डेरा जमाए रहते हैं। और गांव की लड़कियों के साथ अभद्रता करते हैं। जो ग्रामीणों के लिए सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। शाम होते ही घर से महिलाओं तथा लड़कियों का निकलना मुश्किल हो जाता है। यह डर सताए रहता है कि घर से महिलाएं निकल रही है तो कहीं उनके साथ कोई अनहोनी न हो जाए।


मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के नियामतपुर की रहने वाली महिलाएं भारी संख्या में मऊ कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां पर ताड़ी बंद करो ताड़ी की दुकान हटाओ नारेबाजी करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट के पास पहुंची और ज्ञापन दिया। रीमा गौतम ने बताया कि गांव के रास्ते पर ही ताड़ी की दुकान लगाई जाती है। यहां पर 24 घंटे ताड़ी पीने के बहाने और अ सामाजिक तत्व डेरा जमाए रहते हैं। यहां पर जुआ खेलते हैं शराब का सेवन करते हैं साथ ही साथ स्कूल जाने वाली बाजार जाने वाली महिलाओं और लड़कियों के साथ अभद्रता करते हैं। जब ग्रामीण इसका विरोध करते हैं तो ग्रामीणों से मारपीट पर उतारू हो जाते है।

महिलाओं ने प्रशासन से मांग किया की आबादी से दूर ताड़ी की दुकान को स्थापित किया। जाए साथ ही साथ अभद्रता करने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।।


महिलाओं का ज्ञापन लेने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने आश्वासन दिया कि जो अवैध दुकानें हैं उनको तत्काल हटाया जाएगा साथ ही साथ जो ताड़ी का लाइसेंस धारक है उसके भी मानक की जांच कराई जाएगी कि वह स्थान पर अपने दुकान चलाता है या दूसरे स्थान पर।
सिटी मजिस्ट्रेट वीरेंद्र कुमार ने कहा कि गांव की जो महिलाएं अवैध रूप से ताड़ी बेच रही हैं उनको भी गांव वाले तत्काल प्रभाव से हटाए प्रशासन मौके पर पहुंचकर के एक्शन लेगी। किसी भी ऐसे स्थान पर ताड़ी की बिक्री नहीं की जाएगी जिससे ग्रामीणों को कोई हानि हो।

Updated on:
28 May 2025 04:19 pm
Published on:
28 May 2025 03:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर