मऊ

Ghosi By- Election Results : दो राउंड की काउंटिंग पूरी, 10 में से 7 प्रत्याशीयों को नहीं मिले 100 वोट

Ghosi By- Election Results : घोसी विधानसभा उपचुनाव की दो राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकि है। जिसके बाद 10 में से 7 प्रत्याशीयों को 100 वोट भी नहीं मिल पाए हैं।

less than 1 minute read
Sep 08, 2023

Ghosi By- Election Results : घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से ही शुरू हो गई है। बूथ नंबर 1 से मतगणना शुरू हुई है। इस बूथ को भाजपा का गढ़ माना जाता है और इसी बूथ से सपा के सुधाकर सिंह आगे चल रहे हैं। पुनापार को चौहान और निषादों का गढ़ माना जाता है और वहीं पर भाजपा पीछे चल रही है। वहीं अब तक सपा के सुधाकर सिंह लगभग 1400 मतों से आगे चल रहे हैं। लेकिन चौकाने वाली बात है कि 10 में से 7 प्रत्याशीयों को 100 वोट भी नहीं मिल पाए हैं।


हालांकि यह अभी शुरूआती रुझान है। अभी मतो की गणना जारी है। इस बार कुल 50.3 प्रतिशत वोट घोसी के उपचुनाव में पड़े हैं। यह आकड़ा पिछली बार से कम है। इस बार कुल 2 लाख 12 हजार 500 वोट पड़े हैं। सपा और भाजपा दोनों ही पार्टियों में कांटें की टक्कर है।

सुधाकर सिंह - 6844

दारा सिंह - 5472

नोटा- 119

अफरोज आलम - 82

प्रवेंद्र प्रताप सिंह - 80

विनय कुमार - 77

रमेश पांडे - 55

सुनिल चौहान - 49

सनाउल्लाह - 34

मुन्नीलाल चौहान - 29

राजकुमार चौहान - 20


यह केवल शुरुआती आंकड़े हैं, जो दो राउंड की काउंटिंग के बाद सामने आए हैं।


काउंटिंग स्थल पर नहीं पहुंचे दारा सिंह

वोटो की गणना सुबह 8 बजे से ही शुरू हो चुकी है। लेकिन भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान अब तक काउंटिंग स्थल पर नहीं पहुंचे हैं।

Published on:
08 Sept 2023 10:32 am
Also Read
View All

अगली खबर