1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Politics: BJP वाले मुसलमानों को दामाद बनाएं तो लव जिहाद नहीं होता? BJP पर फायर हुए राजभर

UP Politics: ओपी राजभर ने पूछा है कि लव जिहाद भाजपा नेताओं के परिवारों के लिए क्यों नहीं है।

2 min read
Google source verification

मऊ

image

Rizwan Pundeer

Jun 03, 2023

OP Rajbhar News

ओम प्रकाश राजभर जहूराबाद से विधायक हैं।

UP Politics: सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर हाल ही में एमएलसी चुनाव में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की गाड़ी में बैठकर वोट देने पहुंचे थे। उन्होंने खुलकर भाजपा को वोट दिया था। इसके बाद से माना जा रहा था कि उनकी बीजेपी से नजदीकी बढ़ रही है। भाजपा से बढ़ती दोस्ती के बीच शनिवार को उनके तेवर बदले हुए दिखे हैं। भाजपा के लव जिहाद के मुद्दे पर तो उन्होंने ये तक कह दिया कि भाजपा के बड़े-बड़े नेता मुसलमानों को दामाद बनाते हैं, तब लव जिहाद नहीं होता है? बाकी सब जगह होता है। ये सबकुछ सिर्फ मुद्दों से भटकाने की कोशिश है।

बृजभूषण के गिरफ्तार ना होने पर भी उठाए सवाल
मऊ में अपनी पार्टी के कार्यक्रम में पहुंचे ओपी राजभर महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे भाजपा सांसद बृजभूषण पर भी तल्ख दिखे। उन्होंने एक चैनल से बातचीत में कहा किसुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पोक्सो एक्ट के तहत केस हुआ है। इसके बाद भी अगर किसी की गिरफ्तारी नहीं हो रही तो बहुत साफ है कि सरकार बचाना चाह रही है।

राजभर ने कहा कि कानून के तहत बृजभूषण की गिरफ्तारी हो और मुकदमा चले। अगर उन्होंने नहीं कुछ किया तो वो निर्दोष साबित होंगे और बात खत्म हो जाए लेकिन इस तरह से कानून को ठेंगे पर रखना तो ठीक नहीं है।

बृजभूषण के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं पहलवान
उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ साक्षी मलिक और विनेश फोगाट जैसे देश के कई नामी पहलवान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। सिंह पर कुश्ती संघ का अध्यक्ष रहते कई महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोप है। वहीं बृजभूषण का कहना है कि सारे आरोप बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है।

यह भी पढ़ें: स्वीडन में सेक्स चैंपियनशिप, इस बड़ी पार्टी ने कहा- हमारा खिलाड़ी होगा बृजभूषण

Story Loader