16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP weather Update: बर्फीली हवाओं में डूबा शहर, घने कुहरे ने बढ़ाई मुश्किल, घरों में दुबके लोग

Aaj ka Mausam (6 January 2025): उत्तर प्रदेश में इस समय बर्फीली हवाओं के साथ घना कोहरा भी छाया हुआ है। भीषण ठंड से लोग घरों में दुबके हुए हैं। घने कोहरे से विजिबिलिटी मात्र 10 मीटर रह गई थी।

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Jan 06, 2025

UP Weather Update Today: उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही। उत्तर प्रदेश में इस समय बर्फीली हवाओं के साथ घना कोहरा भी छाया हुआ है। भीषण ठंड से लोग घरों में दुबके हुए हैं। घने कोहरे से विजिबिलिटी मात्र 10 मीटर रह गई थी। लोग जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे थे।

जानिए अपने आस पास के मौसम का हाल

मऊजिला भी भीषण ठंड की चपेट में है। ठंड से बचने के लिए शहर में जगह जगह अलाव जलाए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत छोटे बच्चों और वृद्ध जनों को हो रही। वहीं अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही। मौसम विभाग के अनुसार ठंड में अभी और इजाफा होने की उम्मीद है। दो नए पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें: सात जिलों में छह जनवरी से बारिश की चेतावनी, बढ़ेंगी दुश्वारियां

बात की जाए मऊ जिले में आज के मौसम की तो आज न्यूनतम तापमान लगभग 9 डिग्री तो वहीं अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 से ऊपर रहेगा जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक रहेगा।