3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP weather: अगले 24 घंटों में पड़ेगी जबरदस्त ठंड, अलर्ट जारी

ठंड का मौसम धीरे धीरे अपने शबाब पर आ रहा। वैज्ञानिकों के अनुसार 15 नवंबर से से उत्तर प्रदेश में ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी। ग्रामीण इलाकों में सुबह शाम मौसम काफी ठंडा हो रहा।

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Nov 11, 2024

When will there be severe cold in UP

Photo: Patrika

ठंड का मौसम धीरे धीरे अपने शबाब पर आ रहा। वैज्ञानिकों के अनुसार 15 नवंबर से से उत्तर प्रदेश में ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी। ग्रामीण इलाकों में सुबह शाम मौसम काफी ठंडा हो रहा। लोगों ने रजाई भी निकलनी शुरू कर दी है। वैज्ञानिकों ने उत्तर प्रदेश में ठंड का अलर्ट जारी कर दिया है। उनके अनुसार अगले 24 घंटों में ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो जाएंगी और तापमान 1 से 2 डिग्री तक नीचे आ जायेगा।


बात की जाए आज के मौसम की तो आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
रबी की फसल के लिए ये मौसम काफी अनुकूल रहने वाला है। कृषि वैज्ञानिकों की मानें तो इस वर्ष अच्छी फसल होने की उम्मीद है।
वहीं तापमान के ऊपर नीचे होने से मौसमी बीमारियों ने पैर पसार लिया है। लोग सर्दी ,जुकाम और बुखार से पीड़ित हो रहे। वहीं बच्चों पर इस मौसम का दुष्प्रभाव ज्यादा पड़ रहा। डॉक्टरों के अनुसार बच्चों को ठंड से बचाने के लिए उन्हें अच्छी तरह से कई परतों में कपड़े पहना कर रखना चाहिए।