मऊ

Weather update: ललचा रहे बदरा, नहीं हो रही बारिश

दिनभर उमस भरी गर्मी के बाद शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए। मौसम विभाग के अनुसार मंडल के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

less than 1 minute read
Jun 27, 2025
Mau weather , PC- patrika

Weather news: 27 जून को आजमगढ़ मंडल में मौसम ने करवट ली है। दिनभर उमस भरी गर्मी के बाद शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए। मौसम विभाग के अनुसार मंडल के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

गुरुवार को अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। शाम 9 बजे के बाद कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है। रात के दौरान तापमान में मामूली गिरावट आएगी और मौसम थोड़ा ठंडा महसूस हो सकता है।

वहीं, शुक्रवार की सुबह भी आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ गर्मी दोबारा अपना असर दिखा सकती है।

मौसम विभाग ने किसानों और आमजन को सलाह दी है कि वे मौसम की बदलती स्थिति पर नजर रखें और आवश्यक कार्यों में सावधानी बरतें।

Also Read
View All

अगली खबर