25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: सक्रिय हो रहा नया विक्षोभ, चलेगी पुरवा हवा, होगी झमाझम बारिश

उत्तर प्रदेश में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही। पूर्वी उत्तरप्रदेश में कल पूरे दिन बादल छाए रहे और मौसम काफी ठंडा बना रहा। कल का न्यूनतम ताप 8 डिग्री सेल्सियस रहा,और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा।

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Jan 09, 2025

पड़ रही कड़ाके की ठंड से जन जीवन अस्त व्यस्त हो रहा। उत्तर प्रदेश में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही। पूर्वी उत्तरप्रदेश में कल पूरे दिन बादल छाए रहे और मौसम काफी ठंडा बना रहा। कल का न्यूनतम ताप 8 डिग्री सेल्सियस रहा,और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। आज न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आने की उम्मीद है।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 10 जनवरी से एक नया विक्षोभ सक्रिय होगा। तब पछुवा हवा की जगह पुरवा हवाएं चलेंगी और मऊ समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में 11 और 12 जनवरी को बारिश होगी। उसके बाद से फिर से पछुवा हवाएं चलेंगी,उसके बाद ही मौसम सामान्य होगा।
वहीं कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार जाड़े की यह बारिश गेंहू ,चना,मटर इत्यादि फसलों के लिए काफी अच्छी साबित होगी।