वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर से सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बूंदा बांदी हो सकती है।
उत्तर प्रदेश से जाती हुई ठंड एक बार फिर वापस लौट आई है। तेज चल रही पछुवा हवाओं से ठंड में इजाफा हुआ है और न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री की कमी आई है। वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर से सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बूंदा बांदी हो सकती है।
वहीं मऊ समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। दिन में अच्छी और तेज धूप निकली रहेगी। वहीं 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज पछुवा हवाएं भी चलने की उम्मीद हैं। बात की जाए आज के तापमान की तो आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
एयर क्वालिटी इंडेक्स आज 53 रहेगा जो स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी अच्छा है।