10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kidnap in Meerut : 25 साल की महिला का 15 साल के किशोर पर आया दिल, कर लिया किशोर प्रेमी का अपहरण

Kidnap in Meerut 25 साल की एक महिला का 15 साल के किशोर पर दिल आ गया। महिला ने किशोर का कार में अपहरण का लिया। किशोर के परिजन अपने बेटे की तलाश कर रहे हैं। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। महिला ने अपना मोबाइल बंद किया हुआ है। जबकि किशोर का मोबाइल कभी बंद होता है तो कभी खुल जाता है। जिसके चलते पुलिस को उसकी ठीक से लोकेशन नहीं मिल रही है। महिला द्वारा किसी युवक के अपहरण की ये पहली वारदात मेरठ में सामने आई है। पुलिस भी इस मामले में हैरान है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Jun 15, 2022

Kidnap in Meerut : 25 साल की महिला का 15 साल के किशोर पर आया दिल, कर लिया किशोर प्रेमी का अपहरण

Kidnap in Meerut : 25 साल की महिला का 15 साल के किशोर पर आया दिल, कर लिया किशोर प्रेमी का अपहरण

Kidnap in Meerut मामला थाना दौराला क्षेत्र का है। जहां पर 25 साल की एक महिला ने अपने 15 साल के प्रेमी को अगवा कर लिया है। 15 साल के किशोर के परिजनों ने महिला पर अपहरण का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करवाया है। वहीं अपहत किशोर के मोबाइल की लोकेशन परतापुर क्षेत्र में मिल रही है। जबकि महिला का मोबाइल बंद आ रहा है। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस अपहत किशोर की तलाश कर रही है। बार बार मोबाइल बंद हो जाने के बाद लोकेशन का ठीक तरह से पता नहीं चल पा रहा है।


दौराला की रहने वाली महिला का संपर्क जीतपुर निवासी कर्मण सिंह के बेटे से हुआ। दोनों ही एक फैक्ट्री में काम करते थे। महिला ने एक महीने पहले अपने पति को छोड़ दिया और किशोर के घर पहुंच गई। जहां पर उसके परिजनों ने इस बात पर ऐतराज जताया तो महिला किशोर को लेकर चली गई। किशोर के परिजनों ने महिला और बेटे को तलाश कर लिया। इसके बाद महिला को उसके पति के पास भेज दिया गया। जबकि किशोर अपने परिवार के साथ रहने लगा। दो दिन पहले फिर से महिला ने किशोर से संपर्क किया। उसके बाद किशोर को अपने साथ कार में अपहरण कर ले गई। किशोर के अपहरण होने की जानकारी परिवार के लोगों ने दौराला पुलिस को दी। पुलिस ने मामला प्रेम प्रसंग का बताकर टाल दिया। उसके बाद किशोर का परिवार एसएसपी प्रभाकर चौधरी से मिला। उन्होंने किशोर के परिवार की तहरीर पर मामले की जांच कराई। सामने आया कि 25 साल की महिला ही 15 साल के किशोर को अगवा कर ले गई है। एसएसपी के आदेश पर दौराला थाने में महिला के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसकी विवेचना सकौती चौकी प्रभारी दीपक कुमार को दी गई।

यह भी पढ़े : ट्रेनों की लेटलतीफी ने बढ़ाई यात्रियों की मुश्किलें, 28 जून तक रद की गई ये ट्रेन

एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि किशोर के मोबाइल की लोकेशन परतापुर थाना क्षेत्र में आ रही है। उससे कई बार बातचीत हो चुकी है। पकड़ने जाते है तो मोबाइल बंद कर स्थान बदल जाता है। महिला का मोबाइल बंद आ रहा है। पुलिस फिलहाल किशोर और महिला की तलाश में लगी हुई। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि महिला ने किशोर का अपहरण किया है। प्रथम जांच में सामने आ चुका है। ऐसे में महिला के खिलाफ भी अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया है। जल्द ही महिला और किशोर को बरामद कर लिया जाएगा।