2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आप का निकाय चुनाव में बड़ा दाव, हॉफ करेंगे हाउस टैक्स और वाटर टैक्स माफ

आम आदमी पार्टी ने यूपी निकाय चुनाव को लेकर दावा किया है। जिसमें कहा है कि निकाय चुनाव जीतने पर हाउस टैक्स हॉफ और वाटर टैक्स माफ किया जाएगा।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Mar 21, 2023

आप का निकाय चुनाव में बड़ा दाव, हॉफ करेंगे हाउस टैक्स और वाटर टैक्स माफ

आम आदमी पार्टी की मेरठ में आयोजित 10 जिलों से आए जिलाध्यक्षों और प्रभारियों की बैठक।

मेरठ में सोमेंद्र ढाका ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 10 जनपदों से आए जिला अध्यक्ष व निकाय चुनाव प्रभारियों के साथ बैठक की।


यह भी पढ़ें : weather update: बारिश बनी आफत, चार दिन में गिरा 9 डिग्री तापमान, देखें वीडियो

उन्होंने कहा कि संगठन को चुस्त दुरुस्त कर वार्ड स्तर पर साफ-सुथरी छवि के प्रत्याशियों का चयन कर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

जिसमें नगर पंचायत के वार्ड में 100, नगर पालिका के वार्ड में 500, नगर निगम के वार्ड में 1000 सदस्य बनाए जाएंगे। सभी जिला अध्यक्ष अपनी जिला इकाई के साथ इस काम में तत्काल जुट जाएं।

पश्चिम यूपी अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने कहा कि निकाय चुनाव आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी विजयी होता है तो हम हाउस टैक्स हाफ और वॉटर टैक्स माफ करेंगे। इसी के साथ शहर मे सफाई की उचित व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने कहा जनता ने प्रधानमंत्री के चुनाव में नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के चुनाव में योगी आदित्यनाथ को मौका दिया। निकाय चुनाव का मुख्य मुद्दा साफ़ सफ़ाई का होता है।


यह भी पढ़ें : दिल्ली से हो रही यूपी में धर्मांतरण के लिए फंडिंग, ऐसे खुला राज

जिसे झाड़ू वाले ही कर सकते हैं। हमारा चुनाव चिन्ह झाड़ू है। हमे पूरा भरोसा है कि इस चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी को मौका देगी।

Story Loader