
म्यूजिक एलबम का बढ़ रहा क्रेज,लोगों के पास ढेरो विकल्प - शालिनी
निजी कार्यक्रम में शामिल होने मेरठ के शास्त्रीनगर पहुंची गायक और अभिनेत्री शालिनी चौहान ने आज के मनोरंजन के बारे में और अपने बारे में खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो अपने आने वाले गाने ‘तेरे नाम’ की इस समय तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। उन्होंने कहा कि आजकल म्यूजिक एलबम के बढ़ते क्रेज को देखते हुए कई फिल्ममेकर म्यूजिक वीडियो बना रहे हैं। ऐसे में दर्शकों के पास ढेर सारे विकल्प हैं, जिससे कई ऐसे कलाकार हैं जो पहले से ही काफी मशहूर हैं, लेकिन उन्हें कई बार असफलता का भी सामना करना पड़ता है. इसके विपरीत कई बार ऐसे कलाकार अभिनय की शुरुआत किये हुए लम्बा समय भी नहीं हुआ, फिर भी वह अपने हुनर के कारण लोगों के बीच काफी ख्याति प्राप्त कर लेते हैं।
शालिनी चौहान ने अपने अभिनय की शुरुआत हाल ही में की है। लेकिन इतने कम समय में वो दर्शकों के बीच खास बन गई हैं। सोशल मीडिया में इंस्टाग्राम हो या यूट्यूब, शालिनी चौहान दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने बताया कि इन सबके साथ वो कई नए-नए म्यूजिक एलबम में नजर आती हैं। उन्होंने अल्ताफ राजा और वरदान सिंह जैसे गायकों के गीतों पर अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरे हैं।
साथ ही कई धारावाहिकों में काम किया है, जिनमें ‘माता की चौकी’, ‘ना आना इस देश लाडो’, ‘पिया का आंगन’, राजेश्वरी आदि जैसे धारावाहिक शामिल हैं। बहुत जल्द वह अपने आने वाले गाने में टीवी अभिनेता शवी ठाकुर के साथ नजर आएंगी। उन्होंने बताया कि गाने का निर्देशन बेबी राजपूत कर रहे हैं।
Updated on:
13 Sept 2022 06:46 pm
Published on:
13 Sept 2022 11:49 am

बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
