
मेरठ। होली (Holi) पर इस बार बस की यात्रा करने पर लोगों को परेशानी नहीं होगी। होली पर आने-जाने के लिए परिवहन निगम ने अतिरिक्त रोडवेज बसें (Extra Buses) चलाने का निर्णय लिया है, जो अलग-अलग रूटों पर छह से 15 मार्च तक चलाई जाएंगी। लोगों को बस यात्रा से परेशानी नहीं होगी तो चालक व परिचालकों के लिए भी विशेष पैकेज की सुविधा की गई है। लगातार 10 दिन कार्य करने वाले चालक-परिचालकों को चार हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। साथ नौ दिन तक लगातार निर्धारित निर्धारित किलोमीटर का संचालन करने वाले चालक-परिचालक को 350 रुपये की दर से 3150 रुपये दिए जाएंगे।
मेरठ डिपो के प्रभारी डीके भारद्वाज के अनुसार मेरठ से दिल्ली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, कोटद्वार, ऋषिकेश, शामली के लिए 48 अतिरिक्त बसें होली पर चलाई जाएंगी, ताकि लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी नहीं हो सके। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त बसों का संचालन छह से 15 मार्च तक होगा। कर्मचारियों के प्रोत्साहन के लिए विशेष स्कीम लागू की गई है। मेरठ डिपो से संचालित होने वाली बसों को जयपुर, कोटद्वार व बरेली के लिए चलाया जाएगा। मेरठ-देहरादून-दिल्ली के लिए पांच बसें, मेरठ-दिल्ली-ऋषिकेश के लिए पांच बसें, मेरठ-दिल्ली-कोटद्वार के लिए पांच बसें, मेरठ-हस्तिनापुर-दिल्ली के लिए पांच बसें, मेरठ से दिल्ली पांच बसें और मेरठ से शामली रूट पर पांच बसें बढ़ाई गई हैं।
Published on:
29 Feb 2020 05:33 pm

बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
