24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का विरोध करेंगे ये लोग, अमित शाह पर लगाए आरोप

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 11 अगस्त को 11 बजे से  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 11 Aug 2018, 9:08 AM IST

meerut

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का विरोध करेंगे ये लोग, अमित शाह पर लगाए आरोप

मेरठ। आगामी 11 और 12 अगस्त को भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी भाग लेंगे। दूसरी ओर पश्चिम उप्र में हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर पश्चिम उप्र के 22 जिलों के अधिवक्ता भी आंदोलनरत हैं। बेंच की मांग कर रहे अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि वे भाजपा की इस बैठक का बहिष्कार करेंगे। भाजपा के पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने अधिवक्ताओं को बातचीत के लिए बुलाया था। जिसमें उन्होंने अधिवक्ताओं को बेंच के लिए आश्वासन दिया था, लेकिन अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल इस बात पर अड़ा रहा कि उन्हें पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलवाया जाए। उन्हीं से मिलकर वे अपनी बात रखेंगे।

यह भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री पर आतंकी हमले की आशंका के खुफिया विभाग के इनपुट पर अलर्ट, अब विशेष सुरक्षा व्यवस्था होगी यहां

विधान सभा चुनाव से पहले किया था वादा

हाईकोर्ट बेंच स्थापना समिति के अध्यक्ष प्रबोध कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश में जब विधानसभा चुनाव होने थे, उस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मेरठ दौरा होना था। जिसके बहिष्कार की घोषणा अधिवक्ताओं ने की थी, लेकिन मोदी के दौरे से दो दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मेरठ आए और अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल से मिलकर वादा किया कि चुनाव के बाद प्रधानमंत्री से पश्चिम यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वे उनकी मुलाकात करवाएंगे। चुनाव होने के बाद अमित शाह अपना वादा भूल गए।

यह भी पढ़ेंः मेरठ में 'सरकार' के स्वागत में 1857 की क्रांति आैर शहीदों को इस तरह किया जाएगा याद, ये है पूरी तैयारी

बैठक स्थल पर अधिवक्ता करेंगे विरोध

उन्होंने कहा भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शुरू होने के पहले दिन कार्यक्रम स्थल पर सुबह 11 बजे पश्चिम उप्र के करीब 22 जिलों के अधिवक्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर कार्यकारिणी की बैठक का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पश्चिम उप्र की जनता के हितों के बारे में नहीं सोच रही है। शुक्रवार को दिन में दो बजे पश्चिम हाईकोर्ट बेंच स्थापना कमेटी की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से कार्यकारिणी स्थल पर पहुंचकर विरोध का निर्णय लिया गया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग