
मेरठ। सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को अयोध्या प्रकरण पर अपना फैसला सुनाया। इसका प्रत्येक वर्ग ने स्वागत किया है। फैसले के मद्देनजर पुलिस व अद्र्धसैनिक बल की तैनाती की गई है। जनपद में दिनभर फोर्स अलर्ट मोड में रहा तो रात को भी उसकी मुस्तैदी देखने को मिली। शनिवार की देर शाम फोर्स ने शहर के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च किया। इसमें महिला पुलिस भी शामिल रही। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद रात को वाहनों की चेकिंग की तलाशी ली गई, साथ ही सार्वजनिक स्थलों बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, प्रमुख मंदिरों आदि में भी पुलिस मुस्तैद दिखाई दी। शनिवार की रात शहर के प्रमुख चौराहों पर फोर्स तैनात रहा। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले मेरठ के प्रशासनिक और पुलिस अफसरों ने दोनों समुदाय के धर्मगुरुओं और जिम्मेदार लोगों के साथ अलग-अलग बैठकें की थी। इन बैठकों का ही असर रहा कि लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत किया और लोगों से एकता और भाईचारे की मिसाल कायम करने की अपील की।
Published on:
09 Nov 2019 10:49 pm

बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
