4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking: जिन चौराहों पर ड्यूटी देते थे होमगार्ड जवान, योगी सरकार के फैसले के बाद वहीं पर मांगी भीख, देखें वीडियो

Highlights चौराहों और रोडवेज बस अड्डे पर मांगी भीख महिला और पुरुष जवानों ने जताया विरोध 25 हजार जवानों के सामने रोजी-रोटी का संकट      
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 15 Oct 2019, 5:05 PM IST

meerut

मेरठ। जिन हाथों में कभी डंडा लेकर होमगार्ड चौराहों पर ड्यूटी दिया करते थे। आज योगी सरकार के एक आदेश से उनके हाथ में भीख का कटोरा आ गया। होमगार्ड महिला और पुरुष मंगलवार को शहर के चौराहों पर भीख मांगते नजर आए। प्रदेश सरकार द्वारा 25 हजार होमगार्ड जवानों को ड्यूटी से हटाने का असर अब जिलों में दिखाई देने लगा है। ड्यूटी से हटाए जाने का विरोध होमगार्ड के जवानों ने शुरू कर दिया है। होमगार्ड के जवान सरकार के इस फैसले के विराध में हाथ में कटोरा लेकर भीख मांग रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः योगी सरकार पर छात्र राजनीति कुचलने का आरोप, राज्यपाल से की बड़ी मांग, देखें वीडियो

हाथ में डंडा लेकर चौराहों पर मुस्तैद दिखने वाले होमगार्ड के जवानों के हाथ में आज कटोरा दिखाई दे रहा था। होमगार्ड के जवान वर्दी पहनकर भीख मांगते नजर आए। शहर के चौराहों, रोडवेज बस स्टैंड और बाजार में होमगार्ड के जवान कटोरा लेकर भीख मांगते दिखाई दिए। बता दें कि प्रदेश सरकार ने होमगार्ड के 25 हजार जवानों को सिविल पुलिस से वापस कर दिया है। फलस्वरूप इतने जवान और उनके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। जिन होमगार्ड जवानों के बच्चे स्कूल में पढ़ रहे हैं। उनकी फीस भरने और बच्चों भविष्य पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। हालांकि जिले में कितने होमगार्ड पदमुक्त होंगे, यह अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। लेकिन योगी सरकार के इस आदेश के बाद से होमगार्ड जवानों के चेहरे की हवाइयां उड़ी हुई हैं।

यह भी पढ़ेंः Reality Check: 25 हजार होमगार्डों की सेवा समाप्त को लेकर मचा हड़कंप, लेकिन चौंकाने वाली वजह आयी सामने

सरकार के इस फैसले का असर सिर्फ 25 हजार होमगार्ड जवानों पर ही नहीं बल्कि उनके परिवार पर भी पड़ेगा। होमगार्ड जवानों का कहना था कि एक तरफ तो प्रदेश सरकार कर्मचारियों को दीवाली का बोनस बांटने की घोषणा कर चुकी है तो दूसरी ओर 25 हजार होमगार्ड की छुट्टी कर उनकी और उनके परिवार की दीवाली काली कर दी है। होमगार्ड के जवान जब भीख मांग रहे थे तो इसको देखने वालों की भीड़ लग गई। अधिकाश होमगार्ड के जवानों ने उसी चौराहे पर भीख मांगी, जहां पर वे भी डंडा लेकर मुस्तैद रहा करते थे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश