24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ में जातीय संघर्ष के बाद रात को गोलियों की आवाज से गूंजता रहा गांव, भारी फोर्स तैनात

पुलिस ने दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 10 Aug 2018, 2:11 PM IST

meerut

मेरठ में जातीय संघर्षः रात में गोलियों की आवाज से गूंजता रहा गांव, भारी फोर्स तैनात

मेरठ। सरधना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को राजपूतों और दलितों के बीच हुए संघर्ष के बाद से गांव में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। गांव में भारी मात्रा में फोर्स तैनात है। दलित और राजपूतों की गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव में रात में रह-रहकर गोलियों की आवाजें गूंजती रही। गोलियां चलने की आवाज सुनकर अधिकारियों ने गांव में अतिरिक्त फोर्स तैनात किया। अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं। जबकि गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। जिस गांव में सुबह से ही चहल-पहल शुरू हो जाती थी, वहां पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

यह भी देखेंः अधिकारियों से शिकायत करने जा रहे दलितों को राजपूतों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा

दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले अनुसूचित जाति के मुख्य आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा। एसपी देहात राजेश कुमार देर रात तक दोनों पक्षों के बीच रहकर शांति-व्यवस्था कायम करने में जुटे रहे। गांव में भारी मात्रा में फोर्स तैनात होने के बावजूद तनावपूर्ण शांति पसरी है। रात में कई राउंड फायरिंग भी की गई। गुरूवार को दलितों पर हुए हमले के बाद एसपी देहात राजेश कुमार, एसडीएम अमित कुमार भारतीय, सीओ सरधना संतोष कुमार सिंह गांव में डेरा डाले हुए हैं।

यह भी पढ़ेंः बड़ी खबरः बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश के बाद राजपूत समाज के लोगों ने दलित बस्ती पर हमला बोला, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल, घरों में तोड़फोड़

गांव में चलाया गया सर्च अभियान

वहीं पुलिस ने गांव में रात में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान ताबड़तोड़ दबिश देकर मुख्य आरोपी रोहित पुत्र भूषण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाते हुए गांव में शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि बवाल करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों ने सख्त तेवर दिखाते हुए गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है। मौके पर पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि अब गांव में शांति है। दुष्कर्म के प्रयास के मुख्य आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग