scriptAfter rapping in Meerut, the youth marries victim in temple | Meerut News: नशीला पदार्थ पिलाकर पहले किया दुष्कर्म फिर मंदिर में पीड़िता के गले में जयमाला डाल लिए सात फेरे | Patrika News

Meerut News: नशीला पदार्थ पिलाकर पहले किया दुष्कर्म फिर मंदिर में पीड़िता के गले में जयमाला डाल लिए सात फेरे

locationमेरठPublished: Sep 19, 2023 08:28:54 pm

Submitted by:

Kamta Tripathi

Meerut News: मेरठ में दुष्कर्म का अनोखा मामला सामने आया है। आरोपी ने नशीला पदार्थ पिलाकर पहले युवती से दुष्कर्म किया। उसके बाद मंदिर में पीड़िता के गले में जयमाला डालकर सात फेरे लिए। इसके बाद कोर्ट मैरिज की बात कही।

meerut news
Meerut News: नशीला पदार्थ पिलाकर पहले किया दुष्कर्म फिर मंदिर में जयमाला डाल लिए सात फेरे
Meerut News: मेरठ में थाना टीपी नगर में दुष्कर्म का अलग तरह का मामला सामने आया है। जहां एक आरोपी ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में थाने में तहरीर दी गई। जिसके बाद दोनों पक्षों की थाने में पंचायत हुई और आरोपी ने अपनी गलती मानते हुए पीड़िता से शादी कर ली। मंदिर में ही आरोपी ने पीड़िता के गले में जयमाला डालकर सात फेरे लिए। मंदिर में शादी के बाद भी पीड़िता के परिजन नहीं माने और उन्होंने कोर्ट मैरिज के लिए दुष्कर्म के आरोपी पर दबाव डाला। इस पर उसने कोर्ट मैरिज करने की बात कही।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.