2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी ने बुलाया तो गुजरात में चुनाव प्रचार करूंगा: अखिलेश यादव

अखिलेश ने निशाना साधते हुए कहा-भाजपा साथ में अफीम की पुड़िया लेकर चलती है जहां मुद्दा नहीं मिलता, वहां ओपीयम की भावनात्मक मुद्दा छेड़ देते हैं।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

pallavi kumari

Oct 22, 2017

Akhilesh Yadav Samajwadi Party national president UP India Hindi News

akhilesh yadav

मेरठ. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को मेरठ के दौरे पर है। अखिलेश यादव तकरीबन दोपहर डेढ़ बजे मेरठ पहुंचे। यहां आते ही अखिलेश यादव ने सबसे पहले पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद की बेटी-दामाद को आशीर्वाद दिया, जिनकी शादी अभी कुछ दिन पहले हुई थी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुजरात चुनाव को लेकर कहा कि इस चुनाव में भाजपा की हालत खराब है। गुजरात चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि गुजरात में 5 सीटों से ज्यादा भागीदारी मिली तो चुनाव में सपा भी आ सकती है। अगर कांग्रेस गठबंधन करेगी तो सपा धर्मनिरपेक्ष गठबंधन के लिए तैयार है, अगर राहुल गांधी प्रचार के लिए बुलाएंगे तो वहां जाने से भी मैं पीछे नहीं रहूंगा।

यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव बोले, भाजपा चाहकर भी नहीं बदल सकती ताजमहल का इतिहास

अखिलेश यादव ने ताजमहल विवाद पर कहा कि भाजपा के लोग इतिहास बदलना चाहते हैं, जोकि संभव नहीं है। भाजपा वाले चाहकर भी वैसा नहीं कर सकते हैं। अखिलेश यादव ने ताजमहल पर हमला बोलते हुए कहा कि ताजमहल की वजह से भारत की पूरी दुनिया में पहचान है। पर्यटन के हिसाब से सबसे अधिक राजस्व देने वाली धरोहर है ताजमहल। उसे ना तो कोई मिटा सकता है और ना ही हिला सकते हैं। ताजमहल देखने दुनिया के सबसे ताकतवर राष्ट्रपति भी आते हैं। अगर योगी ताजमहल जाएंगे तो इससे समाजवादी पार्टी सबसे खुश होंगे।

निकाय चुनाव के लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि निकाय चुनाव में फिलहाल सपा अकेले लड़ेंगा। अभी किसी से कोई गठबंधन की बातचीत नहीं हो रही है। वहीं अखिलेश ने अयोध्या मंदिर के मुद्दा पर कहा कि ये इस मामले में सारा फैसला देश का कानून करेगा। हम देश के संविधान पर विश्वास करते हैं

अखिलेश यादव यहां आगमी निकाय चुनाव को लेकर सपाइयों के कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। अखिलेश यादव यहां तकरीबन दो ये ढ़ाई घंटा रूकेंगे। निकाय चुनाव के अलावा अखिलेश यादव यहां 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी प्लानिंग बनाएंगे और कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर टिप्स भी देकर जाएंगे।

आपको बतादें कि गुलाम मोहम्मद की बेटी की शादी सोमवार को हुई थी। चर्चा थी कि शादी में अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। लेकिन बाद में 22 अक्तूबर को अखिलेश यादव का कार्यक्रम प्रस्तावित कर दिया गया था। बतादें कि अखिलेश यादव को प्राप्त जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा की टीम शनिवार को ही मेरठ आ गई थी।

Story Loader