2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

alvida jumma namaz: मस्जिदों में हुई अलविदा जुमा की नमाज, सुरक्षा के पुख्ता रहे इंतजाम

मेरठ में आज मस्जिदों में अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Apr 21, 2023

alvida jumma: मस्जिदों में हुई अलविदा जुमा की नमाज, सुरक्षा के पुख्ता रहे इंतजाम

मेरठ में अलविदा जुमा की नमाज अदा करते अकीदतमंद।

मेरठ सहित पश्चिम यूपी के जिलों में आज अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। अकीदतमंदों ने नमाज अदा कर देश की खुशहाली और अमन चैन की दुआ मांगी।


आज शुक्रवार को सुबह से ही मस्जिदों के बाहर काफी चहल पहल देखी गई। आसपास के जिलों में भी अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा हुई।

मस्जिदों के भीतर हुई नमाज
मेरठ में सभी प्रमुख मस्जिदों में आज अलविदा जुमा की नमाज भीतर अदा की गई। अकीदतमंदों ने सड़कों की बजाए मस्जिदों और ईदगाह में नमाज अदा की।

इस दौरान सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा की दृष्टि से शहर में पीएसी और आरएएफ लगाया गया था। शहर के अलावा गांव और देहात में भी अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। मेरठ में शाही जामा मस्जिद के अंदर नमाज अदा की गई। जबकि बाहर सड़क पर सुरक्षा के प्रबंध रहे।

शाही जामा मस्जिद समेत शहर की सभी प्रमुख मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज अदा की गयी। इमलियान और कोटला मस्जिद के बाहर लोगों ने नमाज अदा नहीं की। मस्जिद परिसर के अंदर लोगों ने नमाज अदा की।

यह भी पढ़ें : लड्डू गोपाल का स्कूल में एडमिशन, नर्सरी कक्षा में बच्चों के बीच बैठ सीख रहे ककहरा

शाही जामा मस्जिद में भारी संख्या में पुलिस बल और आरएएफ के जवान मौजूद रहे। शहर काजी जैनुस साजिदीन ने कहा ईद की नमाज पूर्व की तरह ईदगाह में 7.45 बजे ही होगी। उन्होंने कहा कि एक माह के रमजान के बाद खुले मैदान में नमाज पढ़ने का बड़ा सवाब होता है।

Story Loader