
मेरठ। मेरठ की जामा मस्जिद सहित अधिकांश मस्जिदों से फैसला आने के बाद नमाज पढी गई। जिसमें लोगों ने अपने चमन मेरठ को किसी शैतान की नजर न लगे और अमन चैन कायम के लिए नमाज पढ़ी। अयोध्या मामले में आने वाले फैसले को लेकर अफवाहों से दूर रहने और जुबान पर संयम रखने की अपील की गई। शहर काजी जैनुरार्शिद्दीन मुल्क में अमन-चैन की दुआ भी कराई। कोतवाली स्थित जामा मस्जिद में नमाज मस्जिद कारी ने करवाई। मुफ्ती अशरफ कारी ने कहा कि मुल्क में आपसी भाईचारा, सौहार्द कायम रहे। किसी के दिल को ठेस न पहुंचाने की कोशिश की जाए, इसके लिए दुआ की जाए।
इसके अलावा बाकी सभी मस्जिदों में भी अमन-चैन की दुआ की गई। लालकुर्ती मस्जिद में नमाज के दौरान लोगों से अफवाहों से बचने और अपने पर संयम रखने की अपील की गई। शहर काजी ने कहा कि अफवाहों से लोगों को बचना चाहिए। एकता की मिसाल ऐसी कायम करिए, जो इबारत बन जाए। कारी शफीकुर्रहमान ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को जो फैसला आया है उसका स्वागत करना चाहिए। हम सब को मिलकर एकता की मिसाल कायम करनी चाहिए।
Published on:
10 Nov 2019 09:30 am

बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
