
VIDEO: प्रियंका गांधी पर टिप्पणी के बाद इस नेता ने दी चेतावनी, कहा-स्मृति र्इरानी आैर सुषमा स्वराज भी क्या...
मेरठ। केंद्रीय संस्कृति मंत्री डा. महेश शर्मा द्वारा प्रियंका गांधी को 'पप्पी' कहे जाने पर उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी भड़क उठे हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी राजनीति में आ रही हैं और वे कांग्रेसी होने के साथ ही राहुल गांधी की बहन हैं। इसलिए भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री उनको 'पप्पी' कह रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेता और मंत्रियों के बोल बिगड़ गए हैं। इन लोगों को क्या बोलना है क्या नहीं इसका इन लोगों को ज्ञान नहीं है। जो भी मुंह में आता हैं बस बोल देते हैं। अमित जानी ने कहा कि प्रियंका गांधी एक समान्य महिला की तरह राजनीति में आई हैं। उनको 'पप्पी' कहा जाना नारी समाज का अपमान है। जिस देश में नारी की पूजा की जाती है। उस देश का एक मंत्री नारी का इस तरह से अपमान कर रहा है। वह भी ऐसी पार्टी का जिसको महिला सम्मान के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपने मंत्रियों और नेताओं के बिगड़े बोल पर लगाम लगानी चाहिए। नवनिर्माण सेना के अमित जानी ने कहा कि क्या स्मृति ईरानी नरेन्द्र मोदी की 'पप्पी' हैं या फिर सुषमा स्वराज दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की पप्पी थी। उन्होंने भाजपा नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि आपके घर में भी बेटियां हैं, बहुएं हैं। क्या वे आपकी पप्पी हैं। अमित जानी ने कहा डा. महेश शर्मा संस्कृति मंत्री न होकर कुसंस्कृति मंत्री है।
बताते चले कि संस्कृति मंत्री डा. महेश शर्मा ने कहा था कि कांग्रेस में एक 'पप्पू' तो पहले से ही था। अब एक 'पप्पी' भी आ गई है। उनके इशारा प्रियंका गांधी की ओर था। इस पर कांग्रेसियों ने भी आपत्ति उठाई थी। अब नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने भी बयान की निंदा की है।
Published on:
19 Mar 2019 05:19 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
