
Asaduddin Owaisi Chandrashekhar Azad and Pallvi patel
Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में तीसरे मोर्चे के गठन की बात सामने आ रही है। लोकसभा चुनाव 2024 में सपा और बसपा के साथ मिलकर बीजेपी की घेराबंदी होने वाली है। स्वामी प्रसाद मौर्य अपना दल कमेरावादी पार्टी की अध्यक्ष पल्लवी पटेल, एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद, जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के अध्यक्ष संजय चौहान, पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ अय्यूब के बीच गठबंधन पर बात बन गई है। सभी नेताओं ने गठबंधन के मुद्दे पर एक दूसरे से फोन पर बात की है। तीसरे मोर्चे की मुख्य भूमिका में ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद होंगे।
लखनऊ में होने वाली थी कल प्रेस कांफ्रेंस
कल राजधानी लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस होनी थी। लेकिन स्वामी प्रसाद मौर्य और पल्लवी पटेल में ठीक से तालमेल न होने की वजह से बात अधूरी रह गई। चंद्रशेखर आजाद इस गठबंधन के लिए मध्यस्थता कर रहे हैं। सभी को साथ लाने की जिम्मेदारी चंद्रशेखर को दी गई है। बहुत जल्द तीसरे गठबंधन का ऐलान होगा। वहीं कुछ सीटों पर भी बात बन गई है।
यूपी में दो गठबंधन लड़ रहे चुनाव
जानकारी के लिए बता दें कि इस समय उत्तर प्रदेश में मुख्य रूप से दो गठबंधन हैं। जिसमें NDA में भाजपा, आरएलडी, सुभासपा, निषाद पार्टी और अपना दल (एस) हैं। वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस हैं। कांग्रेस यूपी की 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जबकि बाकी सीटों पर कांग्रेस सपा को समर्थन देगी। वहीं सपा ने यूपी की भदोही संसदीय सीट तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लिए छोड़ दी थी। टीएमसी ने भदोही सीट से ललितेश पति त्रिपाठी को चुनावी मैदान में उतारा है।
Updated on:
28 Mar 2024 05:58 pm
Published on:
28 Mar 2024 05:20 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
