
मेरठ। मेरठ के सोतीगंज में कबाड़ी की दुकान चलाने वाले संदिग्ध आतंकी (Suspected Terrorist) चांद को एटीएस (ATS) ने गिरफ्तार किया है। एटीएस की टीम ने उससे पूछताछ की और कोई बखेड़ा होने से पहले ही टीम उसे लेकर लखनऊ रवाना हो गई। मंगलवार को आतंकी गतिविधियों के इनपुट केे बाद एटीएस ने मेरठ में तीन संदिग्ध लोगों की तलाश में कई जगह दबिश दी। सोतीगंज से एक संदिग्ध आतंकी चांद के बारे में भी एटीएस के पास सूचना थी। एटीएस ने प्लान के तहत सुबह से ही शहर में डेरा डाल लिया था। पूछताछ मे सामने आया है कि संदिग्ध आतंकी आरोपी चांद पाकिस्तान में रोजाना लंबी बातें किया करता था। एटीएस उससे लगातार पूछताछ कर रही है।
लखनऊ की एटीएस टीम ने मंगलवार की सुबह ही यहां डेरा डाल लिया था। इनपुट के आधार पर स्थानीय पुलिस के साथ कई जगहों पर दबिश दी। दोपहर को दिल्ली रोड स्थित सोतीगंज से एटीएस की टीम ने चांद निवासी देहलीगेट को हिरासत में ले लिया। चांद की सोतीगंज में कबाड़ी की दुकान है। बताया गया कि चांद की गतिविधियां संदिग्ध मिली हैं। जिसकी एटीएस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। एटीएस ने देर रात तक चांद की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की। चांद के मोबाइल से पाकिस्तान से रोजाना बातचीत होती थी। वह लंबे समय से पाकिस्तान से जुड़ा होना बताया गया। इससे पहले सोतीगंज में हंगामा होता, एटीएस की टीम संदिग्ध चांद को लेकर लखनऊ रवाना हो गई। बताया गया कि टेरर फंडिंग में पकड़े गए लोगों को एटीएस ने रिमांड पर लिया था। पूछताछ के दौरान चांद का नाम आरोपियों ने बताया था, जिसके बाद ही एटीएस ने इसकी जांच शुरू की।
Published on:
16 Oct 2019, 9:01 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.