30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निकाह के बाद ससुराल जा रही दुल्हन के अपहरण का प्रयास, जाने पूरा मामला

निकाह के बाद पति के साथ ससुराल जा रही दुल्हन का बीच सड़क अपहरण का प्रयास किया गया। इसी बीच दूल्हे के परिजन पहुंच गए। आरोपी को पकड़कर जब थाने में सौंपा तो पूरा मामला खुल गया।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Sep 30, 2023

meerut crime news

पूर्व प्रेमी ने किया दुल्हन के अपहरण का प्रयास। आरोपी को मार पीटकर थाने में सौंपा।

घटना थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र की है। जहां पर निकाह होने के बाद पति के साथ ससुराल जा रही दुल्हन का कार समेत अपहरण करने का प्रयास किया गया। दुल्हन के अपहरण का प्रयास करने वाले को दूल्हे के साथ्र आए बरातियों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। बताया जाता है कि दुल्हन के अपहरण का प्रयास करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पूर्व प्रेमी ही था। मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में आधी रात को युवक ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। निकाह के बाद विदा होकर दूल्हे के साथ ससुराल जा रही दुल्हन की कार को युवक ने ओवरटेक कर रोका लिया।

इसके बाद वह फिल्मी स्टाइल में दुल्हन का गाड़ी से अपहरण का प्रयास करने लगा। यह सब होता देख दूल्हे और उसके परिजनों ने हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत दुल्हन को पकड़ लिया, इसी दौरान पीछे से बरात में शामिल अन्य लोग भी मौके पर पहंच गए। सभी ने मिलकर आरोपी को दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी। आरोपी को मौके पर पहुंची लोहिया नगर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : मेरठ में बोले डिप्टी सीएम मौर्य-'अखिलेश यादव का एक एजेंडा, कुछ भी करो सैफई परिवार का विकास करो'

दूल्हे और उसके परिजनों ने आरोपी युवक की पकड़कर जमकर पिटाई की। दूल्हे के परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। जिसके बाद आरोपी युवक को पुलिस को सौंप दिया। आरोपी युवक दुल्हन का पूर्व प्रेमी बताया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम फैजान है जो दुल्हन का पूर्व प्रेमी बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Story Loader