व्यापारी का कहना है कि तीन महीने पहले उसकी बहन की शादी थी, तब उससे एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी। अब एक हफ्ते पहले उससे 50 लाख की रंगदारी मांगी गई है, मदन भइया के नाम पर। उसका कहना है कि कुछ लड़कों का गैंग है जो इस काम को कर रहा है। उन्होंने व्यापारी के ऊपर धारा 307 का केस लगाने की कोशिश की थी। व्यापारी ने बताया कि फिरौती मांगने वाला मुख्य आदमी आसिफ है, जो फरार चल रहा है। उसको उसके घर वालों ने भी बेदखल किया हुआ है। ये लोग उसके मर्डर की प्लानिंग कर रहे हैं। एसपी सिटी डा. एएन सिंह ने बताया कि रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।