2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आठ साल से बैंक ने नहीं दिया किराया तो मकान मालिक ने जड़ दिया ताला, जानिए पूरा मामला

मेरठ में एक मकान मालिक ने अपने मकान में चल रहे किराए के बैंक पर ताला जड़ दिया। बैंक में ताला लगाकर मकान मालिक अपने घर चला गया। लोग बैंक के सामने काफी देर से खड़े रहे लेकिन मकान मालिक ने ताला नहीं खोला। मैनेजर ने भी मकान मालिक को काफी समझाया बुझाया। लेकिन इसके बाद भी वह ताला खोलने के लिए तैयार नहीं हुआ। अंत में जब बैंक की ओर से मकान मालिक को छह लाख रुपये का चेक दिया गया उसके बाद ही उसने ताला खोला।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

May 25, 2022

आठ साल से बैंक ने नहीं दिया किराया तो मकान मालिक ने जड़ दिया ताला, जानिए पूरा मामला

आठ साल से बैंक ने नहीं दिया किराया तो मकान मालिक ने जड़ दिया ताला, जानिए पूरा मामला

आज बुधवार सुबह किराए के मकान में चल रहे जिला सहकारी बैंक पर मकान मालिक ने ताला जड़ दिया। बैंक पर ताला लगने से बैंक पहुंचे उपभोक्ताओं को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। दौराला में बुधवार सुबह सकौती क्षेत्र में मकान मालिक ने किराए की बिल्डिग में चल रहे जिला सहकारी बैंक पर ताला जड़ दिया। बैंक पर ताला जड़ा देखकर उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार सकौती निवासी किरण पाल ने जिला सहकारी बैंक को अपना मकान किराए पर दे रखा है। बताया गया है कि पिछले आठ साल से किराए और एग्रीमेंट को लेकर बैंक और मालिक के बीच विवाद चला आ रहा था। किराया ना मिलने पर बुधवार को मालिक ने बैंक के गेट पर अपना ताला लगा दिया। जिसको लेकर विवाद हुआ। ताला लगने से बैंक पहुंचे उपभोक्ताओं को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। किरण पाल का कहना है उन्होंने 2007 में एग्रीमेंट कर बैंक को बिल्डिंग किराए पर दी थी। बैंक पर साढे़ छह लाख रुपए से अधिक किराया लंबित पड़ा था और एग्रीमेंट में किराया बढ़ाने की जगह किराया घटा दिया गया।

यह भी पढ़े : सीएम योगी के अतिक्रमण और अवैध पार्किग अभियान के खिलाफ व्यापार संघ ने खोला मोर्चा


इस संबंध में उन्होंने बैंक अधिकारियों से लेकर मामले की शिकायत लखनऊ तक की। परंत, कोई कार्यवाही नहीं हुई। बैंक कर्मियों के निवेदन पर उन्होंने बैंक का ताला खोल दिया। बताया कि बैंक ने उन्हें छह लाख रुपए दिए। जबकि, 54 हजार टैक्स के रूप में काटने की बात कहते हुए रोक लिए। अब बैंक कर्मी बैंक को दूसरी बिल्डिंग में स्थानांतरण करने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं जब चेयरमैन ने मकान मालिक से बात की और उसको छह लाख रुपये का चेक दिलवाया उसके बाद ही उसने ताला खोला।

Story Loader